What Is Computer - कंप्यूटर क्या है ?
नमस्कार दोस्तों. दोस्तों इस आर्टिकल में आज आप जानेंगे. What is Computer मतलब कंप्यूटर क्या है? क्योंकि पिछले आर्टिकल में हमने आपको बेसिक कंप्यूटर कोर्स के बारे में बताया था जिसमे हमने जिक्र किया था Introduction of Computer के बारे मे यानी कंप्यूटर का परिचय क्या हैं. इसलिए आज हम कंप्यूटर के बारे में विस्तार से वर्णन करेगे.।
What is a Compute In Hindi
दोस्तो कंप्यूटर या लैपटॉप ऐसी वस्तु है जिसे देखते ही सैकड़ों विचार मन में आने लगते हैं. क्योंकि कई जटिल प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग से करने के लिए कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है यानी हर शख्स कंप्यूटर का प्रयोग अलग अलग कामों के लिए करता है. क्योंकि कंप्यूटर सैकड़ों गतिविधियां अकेले कर सकता है. जिसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता.।
कंप्यूटर - Computer
कंप्यूटर एक कंप्यूटिंग डिवाइस है जिसका उपयोग गणितीय और तार्किक कार्यों को अनुक्रम में स्वचालित रूप से करने के लिए किया जाता है. कंप्यूटर में संख्याओं को योजनाबद्ध तरीके से तार्किक संचालन और विभिन्न अन्य प्रकार की गणनाओं को सटीक रूप से करने के लिए निर्देशित किया जा सकता है. और इन्हीं निर्देशों को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के नाम से जाना जाता है.।
कंप्यूटर किसे कहते है ?
दोस्तों कंप्यूटर एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक मशीन है. जो निर्देशों के अनुसार काम करती है इसका काम इनपुट उपकरणों की सहायता से डेटा को लेना और उस डेटा को प्रोसेस यानी संसाधित करके आउटपुट उपकरणों की सहायता से उस डेटा को प्रदान करना है.।
कंप्यूटर का परिचय क्या है?
कंप्यूटर एक ऐसा स्वचालित और निर्देशात्मक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण होता है जिसका उपयोग डेटा पर प्रक्रियाओं को करके उसे प्राप्त करने के लिए किया जाता है. सॉफ़्टवेयर के माध्यम से उस परिणाम या डेटा को स्टोर या प्रदर्शित किया जा सकता है.।
कंप्यूटर का अर्थ क्या है ?
कंप्यूटर का अर्थ या कंप्यूटर की परिभाषा. कंप्यूटर शब्द की उत्पत्ति कांप्यूट' शब्द से हुई है जिसका अर्थ है गणना करना. इसीलिए कंप्यूटर को आमतौर पर एक कंप्यूटिंग मशीन माना जाता है जो उच्च गति से संख्यात्मक गणितीय कार्य करता है. उसके बाद उसकी मेमोरी यानी स्टोरेज उपकरण की सहायता से उस डाटा को निकालकर उसका प्रयोग किया जा सकता है.।
कंप्यूटर का पुरा नाम क्या है ?
Computer Ka Full Form : Commonly Operated Machine Particularly Used For Teaching and Educational Research (आमतौर पर संचालित विशेष रूप से शिक्षण और शैक्षिक अनुसंधान के लिए उपयोग की जानें वाली मशीन)
➤ कंप्यूटर का फुल फॉर्म हिंदी में.
- C - Commonly (सी) आम तौर पर
- O - Operated (ओ) संचालित
- M - Machine (एम) मशीन
- P - Particularly (पी) विशेष रूप से
- U - Used for (यू) उपयोग करने के लिए
- T - Teaching (टी) तकनीकी
- E - Education (ई) शैक्षणिक
- R - Reasearch (आर) अनुसंधान
कंप्यूटर की खोज किसने की थी और कब?
कंप्यूटर की खोज चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage) के कारण हुई थी. क्योंकि उन्होंने ही सबसे पहले प्रोग्रामेबल कंप्यूटर को डिजाइन किया था. यानी 1822 में, चार्ल्स बैबेज ने "डिफरेंशियल इंजन" नामक एक यांत्रिक कंप्यूटर का आविष्कार किया था.।
कंप्यूटर को कितने प्रकार से वर्गीकृत किया गया है?
कंप्यूटर को तीन प्रकार से वर्गीकृत किया गया है या कंप्यूटर तीन प्रकार के होते हैं पहला विशेष मकसद के लिए बनाए गए कंप्यूटर, दूसरा साइज के आधार पर बनाएं गए कंप्यूटर, और तीसरा अनुप्रयोग के आधार पर कंप्यूटर बनाए गए कंप्यूटर यानी कंप्यूटर को अलग अलग कैटेगरी में बांटा गया है या कंप्यूटर को अलग अलग प्रकार से वर्गीकृत किया गया है.।
कंप्यूटर को तीन कैटेगरी में रखा गया है ?
हमारे कहने का अर्थ है कि कंप्यूटर को तीन कैटेगरी में रखा गया है या कंप्यूटर की कैटेगरी को तीन प्रकार से बांटा गया है. जिसका वर्णन हमने अगले आर्टिकल में विस्तार से किया है. जो इस प्रकार से है.
➤ कंप्यूटर के 3 प्रकार
- Computer By Purpose - उद्देश्य के आधार पर कंप्यूटर
- Computers By Size - आकार के आधार पर कंप्यूटर
- Computer By Application - अनुप्रयोग के आधार पर कंप्यूटर
अगर आप Classify Computer के बारे मे अधिक जानकारी जानना चाहते हैं तो आप हमारे उस आर्टिकल को पूरा पढ़ें. जिसमे हमने कंप्यूटर की कैटेगरी के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में बताई है.।
कंप्यूटर क्या काम करता है?
कंप्यूटर के मुख्य काम इनपुट उपकरणों की माध्यम से डेटा को प्राप्त करता है. उसके बाद उस डेटा को कंप्यूटर की मेमोरी में स्थापित करता है और फिर डेटा को संसाधित करता है. डेटा को संसाधित करने के बाद जो भी आउटपुट मिलता है. उसे आउटपुट डिवाइस यानी स्क्रीन पर उपयोगकर्ता को दिखाता है.।
- हमारे कहने का अर्थ है कि कंप्यूटर तीन स्टेप में अपना काम पूरा करता है. Input, Processing, Output यानी इस प्रक्रिया के तीन स्टेप होते है.
इनपुट (Input) → प्रोसेसिंग (Processing) → आउटपुट (Output)
➤ अधिक पढ़ें.।
- कंप्यूटर सिस्टम क्या है ?
- कंप्यूटर को कितने भागो मे बांटा गया है
कंप्यूटर की कार्य प्रणाली क्या है ?
दोस्तो जैसा कि आपने पढ़ा. कंप्यूटर की कार्य प्रणाली तीन स्टेप में होती है पहला Input जिसे इनपुट उपकरणों की सहायता से कंप्यूटर में डाले जाते है दूसरा Processing जिसे प्रोसेसर के माध्यम से उस डेटा को प्रोसेस किया जाता है. और तीसरा Output जो हमे आउटपुट डिवाइस के माध्यम से प्राप्त होते है.।
➤ डाउनलोड करें.।
- कंप्यूटर क्या है PDF
- कंप्यूटर के कितने भाग होते हैं PDF
कंप्यूटर के सभी कार्यों को कौन नियंत्रित करता है?
दोस्तो कंप्यूटर के सभी काम CPU द्धारा पूरे होते हैं CPU का पूरा नाम Central Processing Unit होता है इसे कंप्यूटर का मैन भाग कहा जाता है क्योंकि कंप्यूटर से जुड़े सभी डिवाइस को CPU द्धारा नियंत्रित किया जाता है सीपीयू कंप्यूटर की बुद्धि (दिमाग) होता है.।
निष्कर्ष
दोस्तो आज हमने आपको कंप्यूटर की कई जानकारी को विस्तार से बताया हमे उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा और इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप कंप्यूटर के बारे में अच्छी तरह समझ गए होंगे.।
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं. और इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा लोग जान सके.।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें